फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार में कमी, लेकिन खतरा बरकरार, 135 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है, लेकिन खत्म नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 135 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई, जबकि 190 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 936 है। इससे पहले रविवार को 118 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। वहीं सोमवार को 1344 के सैंपल लिए गए व 944 की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या कमी देखने को मिल रही है, लेकिन कोरोना का खतरा जिले में अभी भी बरकरार है। जिले में कोरोना संक्रमण दर जहां 4.07 प्रतिशत है। वहीं कोरोना से स्वस्थ्य होने वालों का आकड़ा 94.79 प्रतिशत व मृत्य दर 1.12 प्रतिशत है।
-----------------------------------------------
जिले में अब तक 21742 दे चुके कोरोना को मात
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 135 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार जिले में 564902 के सैंपल लिए जा चुके है। वहीं अब तक 22936 कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 21742 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो गए है। वहीं सोमवार को 1344 के सैंपल लिए गए, जबकि 944 की रिपोर्ट अभी लंबित है। इसके अलावा आमजन को स्वास्थ्य सेवा व कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 946677510, 01274-250764 व 01274-256086 पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को रेवाड़ी से 40, बावल से 14, मीरपुर से 32, नाहड़ से 6, गुरावड़ा से 17 व खोल खंड से 13 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------
पिछले 9 दिनों में मिले मरीज
तारीख मिले केस
24 जनवरी 135
23 जनवरी 118
22 जनवरी 184
21 जनवरी 362
20 जनवरी 359
19 जनवरी 210
18 जनवरी 193
17 जनवरी 278
16 जनवरी 152
---------------------------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 135 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं राहत की बात है कि 190 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। अगर कोरोना का पालन व समय वैक्सीन लगवाएंगे तो कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें