फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठूवास टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की फायरिंग, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर बने टोल प्लाजा पर बीती रात बदमाशों ने तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाने के साथ ही टोल पर काम करने वाले करीब छह कर्मचारियों को घायल भी कर दिया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एनएच-11 पर हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गांव काठूवास में तीन माह पहले ही टोल प्लाजा बना है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक गाड़ी में सवार होकर कई बदमाश प्लाजा पर पहुंचे। आते ही लाठी-डंडों से तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी लूट लिया। इतना ही नहीं कई राउंड फायरिंग भी की। साथ ही पास में खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में अशोक नाम का एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इसके अलावा सैदपुर निवासी विकास, मोहनपुर निवासी बलजीत, सैदपुर निवासी जितेंद्र, हिटलर, संजय, बेगपुर निवासी सुनील सेठी आदि भी घायल हुए हैं।
वारदात की सूचना के बाद जिले की कुंड चौकी पुलिस और राजस्थान के मांढण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। अभी दोनों ही राज्यों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी होने के कारण कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस हिस्से में टोल बना है वह राजस्थान सीमा में है और जहां पर बदमाशों ने मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ की वह हरियाणा की सीमा में है। हालांकि अभी दोनों ही राज्यों की पुलिस एक दूसरे के पाले में गेंद डाल रही है।
विज्ञापन

इंसेट
बदमाशों ने मांगी थी फिरौती
टोल कर्मचारियों ने बताया कि हमले से पहले बदमाशों ने फिरौती मांगी थी और फिरौती की रकम नहीं देने पर ही वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही रात के समय यात्रियों की एक गाड़ी को भी निशाना बनाते हुए लूटपाट की गई।
विज्ञापन

वर्जन:
वारदात राजस्थान सीमा में हुई है। राजस्थान के मांढण थाना की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। - धर्मपाल, चौकी प्रभारी, कुंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें