फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं तक के स्कूल खुलवाने के लिए शिक्षा मंत्री से मिले

विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से चरखी दादरी के बौंदकलां स्थित रेस्ट हाउस में मुलाकात की। प्रांतीय अध्यक्ष जवाहरलाल दूहन व जिला अध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में उन्होंने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने की मांग रखी।
विज्ञापन

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि कोरोना के चलते पिछले 18 महीनों से स्कूल पूरी तरह से प्रभावित हैं। नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं तो आजतक भी नहीं लग पाई हैं। लगातार घर पर रहने से बच्चों की न सिर्फ पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि उनमें मानसिक व शारीरिक विकार भी पैदा हो रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं को चलाना विद्यालयों की मजबूरी है। लेकिन यह भी सही बात है कि इससे बच्चों की आंखों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश में सभी संस्थानों को खोल दिया गया है। होटल, रेस्टोरेंट व सिनेमा हाल भी खुल गए हैं। ऐसे में स्कूलों को भी पूर्णतया खोला जाए। जिससे नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चे भी स्कूल में आकर पढ़ाई कर सकें। जिला प्रधान रामपाल यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। यादव ने कहा कि बच्चों के लिए अब स्कूल खोलेे जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें