फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक को चाकू दिखा तीन युवकों ने पर्स छीना, लोगों ने एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के डबल फाटक के पास स्थित सेंट्रल बैंक जा रहे एक पूर्व सैनिक को चाकू दिखाकर तीन युवकों ने पर्स लूट लिया और फरार हो गए। शोर मचाने पर आए लोगों ने फरार हुए बदमाशों को पीछा कर तीन में से एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान वाल्मीकि बस्ती निवासी रवि उर्फ गोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार पृथ्वी सिंह ने बताया है कि उनका सेंट्रल बैंक में पेंशन खाता है। वह सोमवार को अपनी पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक में आए थे। वह डबल फाटक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू लगाते हुए शोर नहीं मचाने की धमकी दी। बदमाशों ने उनकी जेब से पर्स छीन लिया। पर्स में 600 रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। पर्स छीनने के बाद तीनों बदमाश बाजार की तरफ भाग गए। पूर्व सैनिक के शोर मचाने पर दो युवक मौके पर आए और स्कूटी व बाइक से आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पीछा कर रहे युवकों ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को बाजार में दबोच लिया। सूचना के बाद भाड़ावास गेट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फरार हुए आरोपी सुभाष बस्ती निवासी पवन व भाड़ावास निवासी हिमांशु हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें