सीटीएम को ज्ञापन सौंपते इनसो के जिला कार्यकारिणी सदस्य।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। छात्र संगठन इनसो की रेवाड़ी इकाई ने जिला अध्यक्ष सत्येंद्र झाबुआ के नेतृत्व में भारत में पढ़ रहे अफगानिस्तान के छात्रों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सीटीएम रोहित कुमार को सौंपे ज्ञापन में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र झाबुआ ने कहा कि इस समय अफगानिस्तान के हालात काफी खराब हैं। इसलिए भारत में शिक्षा ग्रहण कर रहे अफगानी छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अफगानी छात्रों का अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करना कठिन हो गया है। वहां के मौजूदा हालात की वजह से उनके परिवार वाले इन छात्रों के पास पैसे भेजने में बेबस व लाचार हैं। पैसे न पहुंचने के कारण भारत में रह रहे इन अफगानी छात्रों का रहना व खाना तक बहुत मुश्किल हो गया है। इनेसो ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से अफगानी छात्रों को शिक्षण संस्थान में ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व स्थिति सामान्य नहीं होने तक छात्रों से फीस नहीं लेने, वीजा की अवधि बढ़ाने व सभी शिक्षण संस्थानों में अफगानी छात्रों के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ज्योति सांगवान, देवेंद्र, अजय चौकन, दिनेश चौधरी, योगेश व आजाद पटेल आदि उपस्थित थे।
इधर, इनसो संगठन ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राकेश, मनजीत, रोबिन, सौरव यादव, संगीता यादव, युगल यादव, संजीव जावा, अमन, रवि, राहुल, साहिल लांबा व मनीष आदि उपस्थित रहे।