फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में शहर में 26 को होगा प्रदर्शन

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते संगठनों के सदस्य। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के विभिन्न घटक 26 अगस्त को किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी, जय किसान आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन टिकैत की कोर कमेटी की एक बैठक नेहरू पार्क में हुई। जिसमें इस संबंध में फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। बैठक में कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी की जमीन बंजर नहीं है। अब रेवाड़ी की जमीन को किसान संगठनों ने उपजाऊ बना दिया है। तीन कृषि कानूनों एवं बिजली बिल के खिलाफ किसान आंदोलन के बीज बो दिए हैं। अब वो बीज पौधा बन चुका है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को किसान आंदोलन के 9 माह पूरे होने पर नेहरू पार्क में इकट्ठा होकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यहां कृषि कानूनों व बिजली बिल वापस लेने की मांग की जाएंगी। उन्होंने शहर के लोगों से किसान आंदोलन को मजबूत करने एवं सरकार पर लगाम लगाने के लिए इस आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें