फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं मंजिल पर टाइल्स लगा रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने श्रमिक दीपक की शिकायत पर सेक्टर-10 स्थित निर्माणाधीन न्यू फ्रेंड्स हाउसिंग सोसायटी की मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सोसायटी की सातवीं मंजिल पर टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का रहने वाला राज मिस्त्री प्रमोद की गिरने से मौत हो गई। पन्ना निवासी श्रमिक दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बाताय कि वह परशुराम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। शनिवार को प्रमोद के साथ सोसायटी की सातवीं मंजिल पर टाइल्स लगा रहा था। सोसायटी मैनेजमेंट ने काम के लिए सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं करवाए हुए हैं। जिसकी वजह से शनिवार को काम करते समय प्रमोद से पहली मंजिल पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने श्रमिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें