रेवाड़ी। दो दिन हल्की के बाद शनिवार को हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली है। हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। इस साल अगस्त माह में 10 पिछले वर्ष में अब तक सबसे कम बारिश हुई है।
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। इस साल अगस्त में सूखा निकल रहा था। शुक्रवार को जिले में अगस्त माह में पहली बारिश हुई। 20 अगस्त को जिले में 16 एमएम बारिश हुई है। वहीं शनिवार को 28.5 एमएम बारिश हुई है। जो 10 दस वर्षों से अब तक की सबसे कम बारिश हैं। हल्की बारिश के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली है। हल्की बारिश के बाद तापमान लगातार गिरावट हो रही है। जिले में 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26.3, 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 21 अगस्त को अधिकतम 6.5 डिग्री से गिरावट के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान झमाझम बारिश की संभावना है।
हल्की बारिश के बाद शहर में हुआ जलभराव:
जिला प्रशासन मानसून आने से पहले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बड़े- बड़े कर रहा था। लेकिन दो दिन हुई हल्की बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है। शहर के मुख्य मार्गों में जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण शहर के सरकुलर रोड़ पर दिनभर जाम लगा रहा। वहीं बस स्टैंड पर पानी भरा होने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगस्त माह में अभी तक हुई है 35.5 एमएम बारिश:
जिले में अभी तक अगस्त माह में बारिश नहीं हुई थी। शुक्रवार को जिले में 16 एमएम व शनिवार 28.5 एमएम बारिश हुई हैं, जो वर्ष 2010 के बाद अब तक की सबसे कम बारिश हैं। अगर पिछले 10 वर्षों में अगस्त की बात करे तो वर्ष 2010 304 एमएम, वर्ष 2011 में 95.0 एमएम, वर्ष 2012 में 255.3, वर्ष 2013 में 218.0 एमएम, वर्ष 2014 में 104.3 एमएम, वर्ष 2015 में 110.5 एमएम, वर्ष 2016 में 248.5 एमएम, वर्ष 2017 में 147.0, वर्ष 2018 में 114.3 एमएम, वर्ष 2019 में 92.3 एमएम, वर्ष 2020 में 140.0 एमएम बारिश हुई हैं।