फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी करने पर होगा लाइसेंस रद्द

Sat, 23 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के प्रदूषण जांच केंद्र से धुआं जांच प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। प्रशासन ने इस पर सख्त कदम उठाए हैं। जिले में 269 प्रदूषण जांच केंद्र संचालित होते हैं।
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के अनुसार सभी धुआं जांच केंद्रों द्वारा जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी होती है, उन्हें भी धुआं प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। इस नोटिस के माध्यम से सभी धुआं जांच केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी वाहनों को धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी ना करें। यदि कोई भी धुआं जांच केंद्र संचालक बिना इसके धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी करते पाया गया तो उसके केंद्र का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। जिन धुआं जांच केन्द्रों द्वारा पूर्व में नियमों का उल्लंघन करते हुए धुआं जांच प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लगातार प्रदूषण बढ़ने के कारण प्रशासन पर भी काफी दबाव है। इसी वजह से प्रशासन की तरफ से कोशिशें की जा रही है कि धुआं बढ़ाने वाले कारणों को किसी तरह से रोका जाए। इसी वजह से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले में 269 प्रदूषण जांच केंद्र हैं। अगर कोई बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करेगा तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन गंभीर है। बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए खतरनाक है। प्रशासन वायु गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में काम कर रहा है। -सुरेंद्र, एसडीएम रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें