फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन दशलक्षण महापर्व का शुभारंभ, पूजा-अर्चना की गई

विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित जैन मंदिर में पूजा-अर्चना में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्रीदिगंबर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। महापर्व को लेकर नगर के समस्त जैन मंदिरों को सजाया गया है। पर्व का आयोजन 19 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन

महापर्व के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भगवान की सामूहिक पूजा-अर्चना की। संगीतमय पूजा-अर्चना में भक्तिभाव से ओतप्रोत नृत्य करते दिखाई दिए। इन दस दिनों के दौरान मंदिरों में रोजाना भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान, सायं को आरती व विद्वानों के प्रवचन होंगे। साथ-साथ ज्ञानवर्धक धार्मिक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। महापर्व का प्रथम दिवस उत्तम क्षमा के रूप में मनाया गया। नगर के मॉडल टाउन स्थित जैन मंदिर में ब्रह्मचारी अरुण भैया के सानिध्य में दशलक्षण विधान हुआ। इस मौके पर प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश जैन लोहिया, मुकेश जैन सर्राफ, विनोद जैन, सचिव दिनेश आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें