फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी में केएलपी कॉलेज की ईशा और दीपांशु प्रथम

विज्ञापन
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्रा ईशा के साथ कॉलेज स्टाफ सदस्य। सं - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की ईशा व दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दोनों खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजी यूनिवर्सिटी) की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि इससे पहले ईशा का चीन के बैंकॉक में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन हुआ था। इंदिरा गांधी मीरपुर यूनिवर्सिटी में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव, डॉ. बिंदु अरोड़ा, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, डॉ. सुनील यादव और डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमित गुप्ता व ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें