फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बेतरतीब लगे सीवर के ढक्कन दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
बड़ा तालाब के पास सड़क की सतह से ऊपर लगाया गया सीवर। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की सड़कों पर लगे सीवर के ढक्कन लोगों को दर्द दे रहे हैं। ये ढक्कन कहीं सड़क की सतह से ऊपर तो कहीं नीचे लगाए गए हैं। इसकी वजह से सड़क पर कहीं गड्ढा तो कही ऊंचाई बनी हुई है। इससे वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। इसमें शहर का सर्कुलर रोड, मॉडल टाउन, हनुमान मंदिर, गुर्जरवाड़ा, दिल्ली रोड, उत्तम नगर, मोहल्ला कुतुबपुर, रेलवे कॉलोनी आदि के सड़क शामिल हैं। बड़ी मजे की बात है कि इन मार्गों से जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक के अधिकारी व कर्मचारी गुजरते हैं, लेकिन उन्हें यह समस्या दिखाई नहीं देती है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से सीवर के ढक्कनों को सड़क की सतह बराबर कराने की मांग की है। ताकि वे किसी अनहोनी से बच सकें।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर कई स्थानों पर सीवर लाइन के ढक्कन सड़क की सतह से ऊपर लगाए गए हैं। वहीं, दिल्ली रोड पर श्मशान घाट के पास सीवरों के कई ढक्कन सड़क की सतह कुछ नीचे लगाए हुए हैं। ऐसे में इन स्थानों पर सड़क पर तेज रफ्तार के कारण गड्ढे और ऊंचाई का आभास नहीं हो पाता है और वे हादसे का शिकार हो जाते ह्रैं।
सीवर लाइन बदलने का काम नहीं हो सका है पूर्ण
अमरूत योजना 2 के तहत शहर में सीवर लाइन बदलने का काम किया जाना था, मगर यह काम अभी पूर्ण नहीं हो सका है। बात शहर के मॉडल टाउन की करें तो पुराने कोर्ट रोड पर पीर बाबा मजार से महाराणा प्रताप चौक की ओर से मोक्ष अल्ट्रासाउंड की ओर आने वाली गुरद्वारे वाली गली में भी सीवरों के ढक्कन सड़क की सतह से ऊपर और नीचे लगाया गया है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान सड़क हो जाता है जलभराव
उधर बड़ा तालाब के पास भी सीवर को सड़क से ऊपर और सड़क पर गंदा पानी जमा देखा जा सकता है। तुर्कियावास रोड हो, नसियाजी रोड, नागरिक अस्पताल के सामने भी सीवर जाम की समस्या की वजह से बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या पैदा होती है।
---------------------------
कोट
सड़क की सतह से सीवर के ढक्कन ऊपर और नीचे होने का मामला सीवर लाइन डालने से जुड़ा है। कभी सड़क पहले बनी होती है तो ठेकेदार दोबारा बनाते वक्त इनको ढक्कन सहित तोड़ देता है। उसके बाद दोबारा सड़क बनाते वक्त ठेकेदार सीवर के ढक्कन को उचित तरीके से नहीं लगाते और इस पर यह स्थिति पैदा होती है। जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
-दीपक, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
कोट
- शहर में सीवर के ढक्कन सड़क की सतह से ऊपर-नीचे होने के मामले में संज्ञान नहीं है। अभी तक किसी ने मामले में लिखित शिकायत भी नहीं दी है। यदि हमारे पास शिकायत आएगी तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे। अगर कोई ठेकेदार सड़क बनाते वक्त सीवर ढक्कन लगाते वक्त कोताही बरतेगा तो उस पर भी संज्ञान लिया जाएगा। - पूनम यादव, नप चेयरपर्सन।
लोगों के बोल
- शहरों में सड़कों पर सीवर के ढक्कन और लाइनें दोनों खराब हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हादसों में कई बार लोग घायल हो चुके हैं। - सुरेश कुमार, वरिष्ठ नागरिक।
- सर्कुलर रोड पर कई जगह सीवर के ढक्कनों को सड़क की सतह से नीचे लगाया गया है। दोपहिया वाहन चलाते वक्त अचानक टायर चले जाने से काफी नुकसान होने की संभावना रहती है। लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। कई बार इनको बचाने की वजह से भी दुर्घटना हो जाती हैं। - कृष्ण कुमार, नागरिक
- शहर की काफी कॉलोनियों में यह समस्या है। बाजारों में कई जगह सड़क में सीवर के ढक्कन घंस गए हैं। लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है। सरकार और प्रशान को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - दयाराम रंगा एडवोकेट।
- सीवर के ढक्कन सड़क की सतह से ऊपर या नीचे लगाए गए हैं। इससे लोग परेशान हैं। नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिलकर इस समस्या का हल निकालना चाहिए। - सुरेंद्र वशिष्ठ दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें