फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मृतकों के गहने और नकदी चोरी होने ने मामले में संदेह के घेरे में अस्पताल प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अप्रैल माह में नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती बुजुर्ग दंपती व उनके दामाद की कोरोना ने जिंदगी छीन ली तो अस्पताल के वार्ड में चोरों ने उनके गहने व नकदी चोरी कर लिए। बुजुर्ग दंपती के नाती ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। अब दो माह बाद शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-52 की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राकेश वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके नाना भगवानदास सोनी व नानी प्रेमवती ने 14 अप्रैल को रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज ली थी। इसके एक सप्ताह बाद ही दोनों को बुखार व कोविड के अन्य लक्षण आ गए थे। उन्होंने नागरिक अस्पताल की लैब में दोनों का टेस्ट कराया तो रिपोर्ट में कोविड निगेटिव बताया गया। 26 अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड रूम नंबर-303 में दोनों को भर्ती कर लिया गया। दोनों को तेज बुखार था और ऑक्सीजन लेवल भी नीचे आ रहा था। डाक्टरों ने उन्हें अच्छा उपचार देने का आश्वासन दिया था। परिवार के किसी भी सदस्य को वार्ड में नहीं जाने दिया गया। सही उपचार न मिलने के कारण दो-तीन दिन बाद दोनों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल में नाना-नानी की मदद के लिए रुके उनके पिता नरेश कुमार भी 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए और उन्हें भी नागरिक अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। तीनों ने फोन पर उन्हें बताया कि वार्ड में न तो कोई डॉक्टर देख रेख कर रहे हैं और न ही स्टाफ। उन्होंने कई बार डॉक्टर से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने बात नहीं की। उन्होंने किसी तरह शहर के निजी अस्पतालों में अपने नाना-नानी व पिता के लिए बेड की व्यवस्था की, लेकिन उनके नाना की वहीं पर मौत हो गई। उनके नाना बेड से भी नीचे गए थे, लेकिन स्टाफ के किसी भी कर्मचारी ने उनको हाथ नहीं लगाया। उनके साथ भर्ती दूसरे मरीज ने नाना के मोबाइल से काल कर इस बारे में बताया। सही उपचार न मिलने के कारण तीन मई को उनकी नानी व नौ मई को उनके पिता की भी मौत हो गई।
वार्ड में चोरी हो गए गहने
शिकायत में राकेश वर्मा ने बताया है कि नागरिक अस्पताल के वार्ड में उनके नाना भगवानदास सोनी के हाथ से सोने की अंगूठी व नकदी से भरा पर्स और उनकी नानी के कानों की बालियां, नोजपिन व सोने की अंगूठी चोरी हो गई। उन्हें सिर्फ चांदी की पायल व मोबाइल ही लौटाया गया। उन्होंने सिविल सर्जन व उपायुक्त से वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच करने व आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। गृहमंत्री को शिकायत भेजने के बाद वीरवार को शहर थाना पुलिस ने राकेश वर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें