फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/ बावल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर वीरवार को किसानों ने ईंधन एवं दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसानों ने वाहनों के हॉर्न भी बजाए। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई से लोगों की जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्व प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में खेड़ा बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों ने करीब दो घंटे तक वाहनों के हॉर्न बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता रामकिशन महलावत, राजाराम मील व अमराराम ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते वक्त देश की जनता से अच्छे दिन आने का वायदा किया था। लेकिन आम उपभोग की वस्तुओं की कमर तोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि देश में हर वर्ग आज तंग हाल जीवन व्यतीत कर रहा है।
दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की जिला इकाई ने भी जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में संगठन के किसान नेताओं एवं किसानों के साथ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में राजीव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधान समय सिंह, जिला उपप्रधान ईश्वर सिंह महलावत बावल, जिला महिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना व जिला महासचिव कुलदीप सिंह भुड़पुर ने कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया द्वारा 2014 के चुनावों में देश की जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए उछाले गए अच्छे दिन आएंगे के जुमले के विपरीत आम उपभोग की वस्तुओं की कीमतों को आसमान पर चढ़ा दिया। जिसके कारण देश की आम जनता, किसान, मजदूर, दिहाड़ी श्रमिक व हर वर्ग के लोग परेशान हैं। इस अवसर पर कोसली ब्लाक प्रधान सवाचंद नंबरदार रोझुवास, रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, महावीर व मुकेश महलावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें