डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन के लोग।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सर्व हिंदू समाज एवं संगठन के बैनर तले हिंदू और सामाजिक संगठनों ने रविवार को भगवा जागरूकता रैली निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन डीडीपीओ को सौंपा। इसमें उदयपुर की घटना पर चिंता जताते हुए कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग की।
शहर के विभिन्न बाजारों से निकली यह जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में युवा हाथों में भगवा झंडे लेकर शामिल हुए। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में उदयपुर राजस्थान में कन्हैया लाल टेलर और महाराष्ट्र में उमेश कोहले के हत्यारों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर इनको जल्द फांसी देने की मांग की। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा गया है कि उदयपुर जैसी घटना को अंजाम देने और उस तरह की सोच रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करके अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि नूपुर शर्मा ने एक चैनल पर बहस के दौरान की गई टिप्पणी किसी लिहाज से गलत नहीं थी।