फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश करने के मामले में नौंवा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने कार के आगे मोटरसाइकिल लगा कर फायरिंग करहत्या की कोशिश करने के मामले में एक और आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला फतेहाबाद की सहीतो की ढ़ाणी हाल नई अनाज मंडी बिठवाना निवासी जितेंद्र उर्फ लंबू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस पहले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार की शाम को सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ लंबू निवासी सहीतो की ढाणी जिला फतेहाबाद हाल आबाद नई अनाज मंडी बिठवाना अपराधी किस्म का युवक है। आज भी वह अवैध हथियार लिए हुए सेक्टर-3 के निकट शक्ति नगर मोड़ के सामने किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम शक्ति नगर मोड़ के सामने पहुंची तो एक युवक खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली तो आरोपी से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद पता लगा कि आरोपी जितेंद्र उर्फ लंबू हुडा बाईपास पर दो युवकों पर गोली चलाते हुए जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल था।
सती कालोनी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु ने शिकायत में बताया था को वह अपने दोस्त सेक्टर-चार निवासी दीपक उर्फ भूरा, कर्मचारी कालोनी निवासी ईशान व अन्य के साथ कार में आईओसी चौक से राजेश पायलट चौक की तरफ जा रहे थे। कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया था और गोलियां चला दी थी। एक गोली हिमांशु की कनपटी को छूती हुई निकल गई थी। कार में आगे बैठे दीपक उर्फ भूरा तीन गोली लगने से घायल हो गया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हिमांशु की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में आठ आरोपियों तुषार उर्फ तेजस्वी, चिराग तथा हंसराज उर्फ हंसु, अमित राढी, एक अपचारी बालक, धीरेंद्र, पीयूष व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें