रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर 4 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम में भारी माल वाहन/ वाणिज्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके चलते जिला पुलिस ने 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई है। वहीं छोटे वाहनों को भी परहेज करने सलाह जारी की गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि अधिक आवश्यकता होने पर रेवाड़ी-रोहतक एनएच-71 का प्रयोग कर सकते हैं। रेवाड़ी में भारी माल वाहन/ वाणिज्य वाहनों को 14 अगस्त की शाम से 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक एनएच-48 से होकर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए सभी थाना प्रबंधों द्वारा अपने इलाके में उचित नाकाबंदी करने का प्रबंध किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। विभिन्न चौराहों और भीड़ भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने बोम डिस्पोजल व सीआईडी टीम के साथ मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो बस अड्डा के आसपासकॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया गया है।