फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्मी का कहर, रात में बिजली कटौती का सितम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। दिन के समय में गर्मी का कहर और रात में बिजली कटौती का सितम जारी है। इससे लोग परेशान हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि गर्मी अभी और परेशान करेगी। इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। हालांकि इसमें आधा डिग्री की गिरावट जरूर देखने को मिली।
विज्ञापन

लोेगों ने बताया कि शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव की तल्खी शुरू हो गई। वहीं बिजली के अघोषित कट के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से अब पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। हालांकि आधा डिग्री की गिरावट जरूर देखने को मिली।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गर्मी ने इस बार पिछले 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल में ही गर्मी पीक पर पहुंचने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता दिख रहा है। अमूमन हर साल मई और जून में इस तरह की गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ही लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी आधा डिग्री की गिरावट हुई। इससे शनिवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही लू चलने लगी है। गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

------
शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी डिमांड
प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होते ही पेय पादर्थों की डिमांड बढ़ गई है। चिकित्सक भी गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी या अन्य पेय पदार्थ पीने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि डिमांड बढ़ने के साथ नकली पेय पदार्थ भी मार्केट में खूब बिक रहे हैं। साथ ही गर्मी की वजह से बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। उधर, अस्पतालों में उल्टी-दस्त, डायरिया के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है।
----------
कोट
गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ये लक्षण ग्लोबल वार्मिंग के हैं।
विज्ञापन

- डॉ. धर्मबीर यादव-मौसम वैज्ञानिक, बावल कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें