हरियाणा के रेवाड़ी में माडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों एवं परिजनों के अनुसार आत्महत्या का कारण पेपर खराब होना बताया जा रहा है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि छात्रा का पेपर खराब हो गया था। इसके कारण वह तनाव में आ गई थी। उसे फेल होने का डर सता रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने भी छात्रा को बहुत समझाया था। परिजनों के समझाने के बाद छात्रा अपने कमरे में चली गई थी। बाद में उसने आत्महत्या कर ली। माडल टाउन थाना पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका के पिता ने बताया कि उसका पेपर खराब हो गया था। वह मानसिक तनाव में थी। इसलिए उसने खुदकुशी की है। - रत्नलाल, थाना प्रभारी, माडल टाउन