व्याख्यान में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सहारनवास स्थित शांतिदेवी नर्सिंग व मैनेजमेंट कॉलेज में नववर्ष के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य संबंधी व्याख्यान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत यादव व न्यूरो सर्जन डॉ. निधि यादव ने किडनी संबंधी रोग व ओमिक्रॉन वायरस के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया। इस दौरान डॉ. प्रशांत यादव ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। इसकी देखरेख अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि रेवाड़ी क्षेत्र स्टोन बेल्ट में आता है, जिसके कारण जिले के अधिकतर लोगों को पथरी की समस्या देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि स्टोन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। डॉ. निधि यादव ने बच्चों को ओमिक्रॉन के बारे में बताया कि यह वायरस तेजी से फैलता है। हमें सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए। साथ ही समय पर वैक्सीन लेनी चाहिए। ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके। इस अवसर पर चेयरपर्सन शकुंतला यादव ने सभी का धन्यवाद करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हुकम सिंह यादव व डॉ. स्नेह यादव सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।