फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल बोले- तीन राज्यों में भाजपा की जीत विकास और जनता के विश्वास का प्रतीक

Sun, 03 Dec 2023 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने एमपी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
खुशी मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन


डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को बावल स्थित निवास पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाए गए विकास और जनता के विश्वास की जीत करार दिया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में चुनाव में जीत की खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। 
उन्होंने कहा कि ये विकास और जनता के विश्वास की जीत है। ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन की जीत है। इस जीत से ये साबित हुआ है कि जनता आत्मसम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकास चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के संदेश को हर वोटर तक पहुंचाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है, जिसके लिए वे भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें