फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार द्वारा डेयरी लगाने पर दिया जा रहा 25 से 90 प्रतिशत अनुदान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेश की प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता में बढ़ोत्तरी करने तथा डेयरी व्यवसाय से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से दुग्ध एवं डेयरी से संबंधित कईं नई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हाइटेक मिनी डेयरी योजना के तहत सामान्य वर्ग के पशुपालक 4, 10, 20 तथा 50 दुधारू पशुओं की डेयरी लगा सकते हैं। विभाग द्वारा 4 व 10 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने वाले व्यक्तियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार 20 व 50 दुधारू पशुओं की डेयरी पर ब्याज की सब्सिडी देने का प्रावधान दिया गया है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति से जुड़े व्यक्तियों के लिए 2 से 3 दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने तथा सूअर पालन के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें