फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण करवाएं और बरतें सावधानी : सीजेएम

विज्ञापन
जिला न्यायायिक परिसर में टीका लगवाते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला न्यायालय परिसर में वीरवार को सरकार के निशुल्क कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत एक टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने किया। शिविर में कुल 170 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा जैन ने बताया कि लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए कोरोना के टीके लगवाएं व मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें व बिना वजह घर से बाहर न जाएं। इसके अलावा साफ-सफाई व खान-पान का ध्यान रखें, जिससे कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। शिविर में कुल 170 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें न्यायालय के कर्मचारी अधिवक्ता व अन्य लोग शामिल रहे। जिला न्यायालय में ये 8वां टीकाकरण शिविर था। जिसमें न्यायालय के लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें