फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, 6 में से 5 आरोपी नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 10 साल की बच्ची के साथ गांव के ही छह आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन

वारदात में शामिल 6 आरोपियों में से 5 नाबालिग और एक बालिग है। बच्ची के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि छठे बालिग आरोपी की तलाश जारी है। पांच नाबालिग आरोपियों की उम्र महज 10 से 13 साल के बीच है। जबकि बालिग आरोपी की उम्र 19 साल बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, 24 मई को गांव में ही एक शादी समारोह था। सभी बच्चे उसी समारोह में खेल रहे थे। इसी दौरान नाबालिग बच्ची को आरोपी बहला फुसलाकर गांव के ही सरकारी स्कूल में ले गए। जहां बच्ची के साथ आरोपियों ने गलत हरकत की तथा उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद सभी नाबालिग घर चले गए थे। बच्ची ने भी परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया। उधर, बनाई गई वीडियो को आरोपियों ने वायरल करना शुरू कर दिया। वायरल हुई वीडियो बच्ची के पड़ोसी के मोबाइल फोन में भी पहुंच गई, जिसके बाद उसने सभी को पहचान लिया। पड़ोसी ने बच्ची के परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

बालिग आरोपी है मुख्य साजिशकर्ता
बताया जा रहा है मामले में बालिग आरोपी ही मुख्य साजिशकर्ता है। उसने ही नाबालिगों से घटना को अंजाम दिलवाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मंगलवार रात को ही पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पांचों नाबालिग आरोपियों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक बालिग आरोपी फरार हो गया।
वर्जन
घटना में शामिल पांच नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और बालिग आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची की वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

- हंसराज, डीएसपी हेडक्वाटर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें