फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यापारी ने जहर खाया, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई सब्जी मंडी के एक फल व्यापारी ने बुधवार की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे वीरवार की सुबह निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यापारी के बेटे ने दो भाइयों पर तीस लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए उन्हें मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तोपचीवाड़ा निवासी चरनजीत के बेटे सागर भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ने वर्ष 2017 में माडल टाउन निवासी रिंकू धींगड़ा व विक्की धींगड़ा को तीस लाख रुपये उधार दिए थे। उनके पिता ने यह राशि अन्य लोगों से ब्याज पर लेकर दोनों भाइयों को दी थी। रुपये लेने के बाद दोनों भाई अपने बच्चों सहित शहर से भाग गए। उनके पिता रिंकू व विक्की के पिता यशपाल धींगड़ा के पास अपने रुपये वापस मांगने के लिए गए, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया। यशपाल का कहना था कि जिन्हें रुपये दिए थे, उनसे ही वापस लो। उनके पिता चरनजीत ने जिन लोगों से रुपये लिए थे, वह अब अपनी रकम वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी कारण कई दिनों से उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे सागर भाटिया की शिकायत पर रिंकू धींगड़ा व विक्की धींगड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें