फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में दिल्ली जा रही पुलिसकर्मी की पत्नी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी बस स्टैंड से दिल्ली जा रही पुलिसकर्मी की पत्नी के बैग से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। दिल्ली पहुंचने के बाद महिला को बैग से जेवरात चोरी होने के बारे में पता लगा। महिला ने सीट पर बैठकर उनके साथ सफर कर रहे एक युवक पर बैग से जेवरात चोरी करने का संदेह जताया है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास निवासी सुनीत देवी ने बताया कि उनके पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। 10 दिसंबर को स्थानीय बस में वह अपने गांव से दिल्ली जा रही थी। बैग सीट के पास ही रखा हुआ था। उनके साथ सीट पर एक लड़का भी बैठा हुआ था। युवक ने बैग पैरों में लगने की कह कर पीछे की तरफ रख दिया। गुरुग्राम बस स्टैंड से वह दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गईं। दिल्ली पहुंचने के बाद बैग खोला तो उसमें से सोने के दो कंगन, सोने की दो अंगूठी, सोने की एक जोड़ी झुमकी, कानों की बाली, सोने की एक चेन, सोने का एक हार, एक छोटा पर्स में रखी छह हजार रुपये की नकदी, कैंटीन कार्ड व दो एटीएम कार्ड गायब थे। महिला ने शिकायत में रेवाड़ी बस स्टैंड से सीट पर बैठे युवक पर बैग से जेवरात चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें