फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव जारी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को जहां घने कोहरे के चलते दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा, वहीं दूसरे दिन बुधवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा और शहरी क्षेत्र में वातावरण पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही निकली धूप शाम तक बरकरार रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सोमवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि वीरवार की शाम को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बावल क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव होना फसलों के लिए फायदेमंद है। कोहरा छाने के बावजूद दिन में तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है तो कोई नुकसान नहीं है। वीरवार शाम से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बुधवार को खिली धूप के चलते ठिठुरन से राहत मिली। उधर, कृषि विकास अधिकारी डॉ. अनिल यादव का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है। ऐसे में अभी फसलों पर दवा का छिड़काव नहीं करना चाहिए। मौसम साफ होने के बाद ही छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें