फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के शोरूम में लगी आग, भारी नुकसान

विज्ञापन
आग लगने की सूचना के बाद बिलखता पीड़ित दुकानदार। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बजाजा बाजार स्थित लाजपत मार्केट में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से कपड़ों के एक शोरूम में आग लग गई। इससे यहां रखा सामाना जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन खबर खिले जाने तक पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शहर के भक्ति नगर निवासी अंकित कुमार ने 4 साल पहले शहर के बजाजा बाजार स्थित लाजपत मार्केट में कपड़ों का शोरूम खोला था। शोरूम में साड़ियों के अलावा लेडिज सूट आदि का माल भर रखा था। शनिवार सुबह अचानक शोरूम में आग लग गई। दुकान के बाहर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने करीब 7 बजे अंकित को फोन किया। उसके बाद जैसे ही अंकित शोरूम पर पहुंचा तो आग की लपटें उठ रही थीं। अंकित ने तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। इस पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। जैसे ही शटर उठाया तो आग की लपटें उठने लगीं। दुकान मालिक ने आग से भारी नुकसान होने की बात बताई है।
-----------
आसपास की दुकानों में आग पहुंचती तो होता भारी नुकसान
आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे फायरमैन संजय कुमार ने बताया कि शोरूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दूसरी गाड़ी को बुलाना पड़ा। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस जगह आग लगी, उसके आसपास और भी बहुत सारे शोरूम हैं। अगर किसी भी दुकानदार के पास आग बुझाने का यंत्र होता तो आग पर काबू पाया जाता सकता था। गनीमत यह रही कि आग की लपटें दूसरे शोरूम तक नहीं पहुंची। यदि ऐसा होता तो भारी नुकसान होता।
विज्ञापन

----------
दुुकान में नहीं था अग्निशमन यंत्र
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे बजाजा बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेज दिया गया था। दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है, लेकिन दुकान में कहीं भी आग को बुझाने का कोई यंत्र तक नहीं मिला।
- मामचंद शर्मा, दमकल केंद्र अधिकारी
---------
नहीं मिली कोई शिकायत
बजाजा बाजार में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित की ओर से आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई। उन्होंने कोई भी शिकायत नहीं दी है।
-संजय कुमार, थाना प्रभारी, शहर थाना
पहले भी हो चुकी हैं आग लगने की घटनाएं
-बरेली के बस स्टॉप स्थित कपड़ों की दुकान में 24 अक्तूबर 2021 की रात को आग लग गई थी। आग में दुकान में रखे कपड़े और सामान जलकर राख हो गया था। अगले दिन सोमवार सुबह आग का पता लगने के बाद दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। दुकान के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। गांव बेरली खुर्द निवासी गुरुचरण की गांव के बस स्टाप पर गुरु रेडीमेड एंड जनरल स्टोर के नाम से दुकान थी।
-बावल के छोटूराम चौक स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित कपड़ों की एक दुकान में पिछले साल दिसंबर 2021 में मंगलवार की रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी की इस घटना में दुकान के साथ बड़ी मात्रा में कपड़े जलकर राख हो गए थे। रात के समय दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी जानकारी दमकल केंद्र व पुलिस को दी थी। व्यापारी ने शार्ट-सर्किट से आग की संभावना जताते हुए 20 लाख रुपये से भी अधिक के नुकसान की संभावना व्यक्त की थी।
-धारूहेड़ा के सेक्टर छह में 19 मार्च 2021 को एक सब्जी की दुकान में अज्ञात युवकों ने आग लगा दी थी, जिससे झोंपड़ी व सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित राजकुमार व अशोक कुमार ने मामले में सेक्टर छह पुलिस को शिकायत दी थी।

शोरूम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें