फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोदाम में लगी आग, 5 दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 30 May 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साबन पुल के समीप एक गोदाम में मंगलवार की देर रात आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। पहले बावल दमकल विभाग की 3 गाड़ी मौके पर पहुंची। उसके बाद रेवाड़ी से भी दो दमकल की गाड़ी बुलाई गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया कि आग किस वजह से लगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आग की वजह शाॅर्ट-सर्किट भी हो सकती है। दरअसल, दिल्ली की एक फर्म ने साबन पुल से करीब 200 मीटर अंदर स्क्रैप का गोदाम बनाया हुआ है। इस गोदाम में कंपनियों से निकलने वाला स्क्रैप रखा जाता है। गोदाम में प्लास्टिक फोम ज्यादा रखा हुआ था। मंगलवार की रात अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी। सहायक अग्निशमन अधिकारी संजय ढिल्लो ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।
तीन दिन पहले भी बावल में एक गोदाम में लगी थी आग

तीन दिन पहले बावल के सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी के सेफ्टी गोदाम में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की अन्य कंपनियों पर भी खतरा मंडराने लगा था। 12 दमकल की गाड़ियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। कंपनी में सेफ्टी किट से संबंधित प्लास्टिक का सामान ज्यादा था, जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें