रेवाड़ी। वीर सावरकर स्वास्थ्य सुरक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयल के अध्यक्षता में वीर सावरकर विचार मंच ने मॉडल टाउन के ज्योतिष दरबार में वीर सावरकर की 141वीं जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र यादव मंत्री वीर सावरकर न्याय मंच, एडवोकेट गूगन सिंह, करण सिंह यादव, रतिराम वैद्य, दिलीप शास्त्री, एडवोकेट नरेश चौहान, दयाराम आर्य, नरेंद्र जोशी, ततारपुर आश्रम के योगाचार्य योगेन्द्र ब्रह्मचारी ने अपने भाषणों में वीर सावरकर को प्रेरणास्रोत बताया। प्रचार प्रभारी सुरेश जाजोरिया, ऋषि सिंहल सावरकर भक्तों में महिपाल यादव, सतीश गुगनानी, अशोक शर्मा, श्रीभगवान, धर्मेन्द्र यादव, लक्ष्मण रावत, मंच के संस्थापक श्रीनिवास शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच की ओर से सावरकर के चित्र और साहित्य श्रोतागण को भेंट किए गए।