फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले हमारी प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा : लक्ष्मण

विज्ञापन
मेले का शुभारंभ करते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हमारे तीज-त्योहार एवं मेले हमारी प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। इस प्रकार के आयोजन से न केवल भाईचार बढ़ता है, बल्कि एकता को मजबूती मिलती है। वहीं धार्मिक आस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव क्षेत्र के गांव बव्वा में बाबा भइया की कलश यात्रा का रिबन काटकर शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान ढोल-बाजों व रंग-गुलाल उड़ाकर मुख्य अतिथि कोसली विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने आयोजन समिति के साथ-साथ सभी ग्रामीणों को आयोजन के लिए बधाई भी दी। कोसली विधायक ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति के तहत होने वाले तमाम आयोजन वैर-भाव को समाप्त कर हम सभी को एक-दूसरे के नजदीक लाने का कार्य करते हैं। यही कारण है कि प्राचीन समय से ही हमारी संस्कृति देश के एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाती आ रही है। इस मौके पर जगफूल यादव, सुबेदार चंद्रभान, प्रधान अमर सिंह, सुरेश साहब, बाबूलाल फोरमैन, रामेहर, नरेश, सत्यपाल, रमेश सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें