फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी, कोसली और बावल में बनाए जाएंगे सुविधा केंद्र

विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बाजरा खरीद को लेकर बुधवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से बाजरा किसी भी सूरत में जिले की मंडियों में प्रवेश न करने दें। इस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा इस बार किसानों को भावंतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की फसल का लाभ दिया जाएगा। बाजरे की खरीद के लिए मंडियों में व्यापक तैयारियों और इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी व कोसली में दो-दो तथा बावल में एक सुविधा केंद्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुविधा केंद्र के बाहर सुविधा केंद्र का बैनर अवश्य लगाएं ताकि किसानों को सुविधा केंद्र का आसानी से पता चल सके। उन्होंने कहा कि फसल मिस मैच से संबंधित शिकायत का निवारण शिकायत निवारण कमेटी द्वारा किया जाएगा। यदि फिर भी किसी किसान को संतुष्टि नहीं होती है तो उसकी समस्या का समाधान जिला स्तरीय शिकायत निवारण कमेटी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने मंडियों के गेट पर किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपमंडल कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सुविधा केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करके उन्हें 30 सितंबर को इस कार्य की ट्रेनिंग दिलवाएं। उन्होंने बताया कि किसानों के शेडयूल के अनुसार हैफेड द्वारा सोमवार, बुधवार व शुक्रवार तथा वेयरहाउस द्वारा मंगलवार, वीरवार व शनिवार को फसल की खरीद जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखें और उनके लिए पेयजल, शौचालय, लाइट, रात्रि ठहराव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में सीसीटीवी कैमरे तथा धर्मकांटा मंडी के नजदीक ही लगवाएं. धर्म कांटे की रसीद किसानों को मिलनी चाहिए। डीसी ने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई असुविधा न हो। बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रविंद्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीएफएससी अशोक रावत, डीएफएसओ अमित शेखावत, सीएमजीजीए अमल वालिया, तहसीलदार रेवाड़ी प्रदीप देशवाल, तहसीलदार कोसली जितेंद्र कुमार सहित खरीद प्रक्रिया से जुड़ी एजेंसियों व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें