फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्मचारियों ने आज से पूर्ण हड़ताल करने की दी चेतावनी

Sun, 28 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धरने पर बैठे भिवाड़ी नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भिवाड़ी। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के साथ हुई मारपीट के मामले में नगर परिषद कर्मचारियों ने रविवार को भी धरना दिया। कर्मचारियों ने सोमवार से पूरी तरह से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। कहा कि इस दौरान शहर में कहीं सफाई नहीं होगी और न ही नगर परिषद कार्यालय में कोई कामकाज होगा। शहरी विकास शिविर से जुड़े सभी कार्य भी ठप हो जाएंगे। धरने पर बैठे मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि शनिवार को नगर परिषद के मुख्य गेट के बाहर ही कुछ स्थानीय युवकों और ठेकेदार के अधीन कार्यरत ऑटो टिपर ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में भिवाड़ी थाने में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


मारपीट के बाद करीब 40 ऑटो टिपर ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियां नगर परिषद परिसर में खड़ी करके गायब हो गए हैं। हेल्पर भी गायब हैं। नतीजतन शहर में कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है और डंपिंग यार्ड में भी कूड़ा नहीं पहुंच पा रहा है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। ड्राइवर गिरफ्तारी के डर से काम पर नहीं आ रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें