भिवाड़ी। बैंगनखेड़ी गांव में रविवार सुबह साइबर फ्रॉड मामले में थाने में बंद युवक की मां और छोटे भाई पर धारदार हथियारों व लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल महिला अर्शिदा और उनका बेटा अकिल खान अपने बेटे मोइन खान को खाना देने तिजारा थाने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने रास्ते में उन्हें रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने फरसे और लाठियों से हमला किया, जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। कमर खान ने बताया कि उनका बेटा मोइन खान खैरथल कॉलेज का सेकंड ईयर का छात्र है, जो साइबर फ्रॉड के एक मामले में तिजारा थाने में बंद है।