रेवाड़ी। शहर में झज्जर फ्लाईओवर के पास वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में प्रभु चरणों में समर्पण का कार्यक्रम मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है का आयोजन आशियाना वृद्धाश्रम पर किया गया।
कार्यक्रम में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर, पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा व बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने कहा कि भक्त का समर्पण भगवान को दर्शन देने के लिए विवश कर देता है। नरसी मेहता की भगवान में अविरल भक्ति थी। उनकी बेटी की शादी का दिन आ गया लेकिन वो सुध-बुध भूलकर प्रभु की भक्ति में लीन हो गया।
मुख्यातिथि प्रेमनाथ गेरा ने दीन दयाल भरोसे तेरे भजन का मधुर स्वर में गान किया। भक्तिमती सोनिया ने तेरेया चरणा विच मेरी अरदास दाता भजन का मीठी-मीठी तालियों के साथ आनंद लिया। प्रमुख शिक्षाविद प्रो सीएल सोनी व हमारा परिवार के प्रधान अरुण गुप्ता ने बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के उपयोगी टिप्स दिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी शशि जुनेजा, आदर्श अरोड़ा, श्रीराम युवा शाखा के प्रधान जतिन सैनी सीए, ललित दुआ, सोनिया कपूर, सरला सपड़ा, नीलम, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, प्रेम अरोड़ा, मनभावती, महेश, नंदलाल गुप्ता, हेमराज अरोड़ा, राजू सपड़ा, सतपाल मेहंदीरत्ता व साथियों ने सहयोग किया।