फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में नाहड़िया नवाब की हवेली के संरक्षण की मांग

विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। नाहड़ ​स्थित नाहड़िया नवाब की हवेली। संवाद
विज्ञापन
कोसली। सामाजिक संगठन जागृति मंच, नाहड़ ने हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को नाहड़िया नवाब की हवेली के संरक्षण के संदर्भ में पत्र भेजकर तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश ने बताया कि नाहड़ के खंड मुख्यालय में स्थित यह हवेली प्राचीन इतिहास और संस्कृति की महत्वपूर्ण साक्षी है लेकिन लंबे समय से उपेक्षित होने के कारण आज यह बदहाल स्थिति में है। उन्होंने बताया कि यह हवेली अंग्रेजी शासन काल में स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों की मूक साक्षी रही है।
गुलामी के समय यह दुजाना नवाब का विश्राम स्थल था जबकि आजादी के बाद इसमें शिक्षण संस्थान, उप तहसील, पटवार घर और सरकारी विश्रामगृह जैसे कई कार्यालय समय-समय पर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत, सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासविद् यह चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन किया जाए। उनका उद्देश्य है कि इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले रणबांकुरों के संघर्ष की प्रेरणा मिल सके।
इससे पहले भी शहीद कल्याण समिति के संयोजक डॉ. जयभगवान शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री और स्थानीय विधायक से आग्रह किया था कि इस ऐतिहासिक हवेली को बर्बाद न होने दिया जाए।
जागृति मंच का कहना है कि यदि समय रहते संरक्षण कार्य नहीं किया गया तो यह अनमोल विरासत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है। संगठन ने सरकार से आग्रह किया है कि इस हवेली को तत्काल संरक्षित कर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के अनुसार विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें