फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 118 तो गांवों में 69 को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को काबू पाने के लिए विभिन्न स्थानों पर नगर परिषद की ओर से फॉगिंग कराई गई। जिले में डेंगू के 189 केस दर्ज किए गए। शुक्रवार को 6 केसों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अर्बन में 118 व शहरी इलाकों में 69 केस सामने आए है। जबकि 189 केसों में से 130 पुरुष व 59 महिलाएं डेंगू की चपेट में आ चुकी है व 2 केस शहर से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते केसों को लेकर लोगों से बचाव की सलाह तो दी है। इससे पहले बुधवार को 27 व वीरवार को 9 केस सामने आ चुके है।
विज्ञापन

डेंगू जिस तेजी से फैल रहा है उसको देखते हुए स्पष्ट है कि लार्वा काफी हद तक अपने पैर पसार चुका है तथा डेंगू फैलाने वाले मच्छर बहुत अधिक हो गए हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस बिगड़ती स्थिति में हर गांव-हर गली में फॉगिंग कराने की आवश्यकता है ताकि लार्वा को खत्म किया जा सके। जितनी ज्यादा फॉगिंग होगी उतना ही लाभदायक रहेगा। जिले में 1,265 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। फॉगिंग में की जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जिले में शुक्रवार को 6 नए केस सामने आए है। नगर परिषद की ओर से फॉगिंग भी कराई जा रही है ताकि डेंगू का प्रकोप कम हो सके। जिले में 189 केस की पुष्टि हो चुकी है। -डॉ. विजयप्रकाश, डेंगू नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें