रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और प्रदेश महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ की अनुशंसा पर दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी जिला महिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दीपिका अग्रवाल ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जोड़ने, समाज को संगठित करने और समाज के हितों के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महासचिव तेजपाल गर्ग, युवा टीम जिला अध्यक्ष दिनेश मोदी सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने दीपिका अग्रवाल को बधाई दी।