फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाज की एकता और समर्पण का प्रतीक बना महावर पैलेस

Sun, 21 Jun 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उद्घाटन कार्यक्रम में एकजुट अतिथिगण साथ में महावर समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
रेवाड़ी। महावर समाज की तरफ से महावर पैलेस का उद्घाटन का किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नवल किशोर गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग कमेटी एवं पूर्व प्रधान महावर सभा रहे। अध्यक्षता पूर्व मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि महावर पैलेस का सपना समाज का वर्षों पुराना है जो अब पूरा हुआ है। केवल एक भवन नहीं बल्कि महावर समाज की एकता, संगठन शक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि पैलेस भविष्य में विवाह समारोह, सामाजिक बैठकें, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा सम्मान समारोह, शैक्षणिक गतिविधियां और जनकल्याणकारी आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस अवसर पर बाबूलाल डाटा, केएम गुप्ता, घनश्याम डाटा, राजीव डाटा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें