फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, रेवाड़ी के गांव चांदनवास में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 02 Apr 2026 12:05 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रोहड़ाई थाना प्रभारी विद्यासागर के अनुसार, सूचना मिलने पर एसएफएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। मृतक के पिता ने प्रारंभिक बयान में किसी तरह के विवाद या तनाव की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव चांदनवास में 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन पशुबाड़े में पहुंचे तो उसका शव टीनशेड से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा और तीन बच्चों का पिता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदनवास निवासी विक्रांत एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद पशुबाड़े की ओर चला गया। सुबह करीब ढाई बजे जब परिवार के सदस्य पशुबाड़े में पहुंचे तो वहां टीन शेड पर उसका शव लटका हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


रोहड़ाई थाना प्रभारी विद्यासागर के अनुसार, सूचना मिलने पर एसएफएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। मृतक के पिता ने प्रारंभिक बयान में किसी तरह के विवाद या तनाव की बात से इनकार किया है। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें