फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में मिले 15 ऊंट, छह गिरफ्तार

Thu, 03 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाबीर चौक पुलिस चौकी ने बुधवार देर रात पशु क्रूरता निवारण समिति के सहयोग से पशु क्रूरता के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें  वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने 15 से ऊंटों भरा एक ट्रक भी इन लोगों से पकड़ा।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस को पशु क्रूरता निवारण समिति की सदस्य सुमन तंवर को धौलेड़ा से आ रहे ट्रक में गाय होने का शक हुआ। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद नाकेबंदी कर दी और इसी दौरान महावीर चौकी पुलिस ने एक ट्रक को रुकवाया। चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने चेकिंग की तो देखा कि ट्रक में 15 ऊंट भरे हुए हैं। पुलिस ने ट्रक को काबू कर ऊंटों को गोशाला में उतरवा दिया। वहीं छह आरोपी साजिद वासी कुलातपुर जिला मेवात, आकिब व फरमान वासी कैतईपुर उत्तर प्रदेश, इंतजार व माजिद वासी बोपाडीयान यूपी तथा खुरसेद वासी छपरोली यूपी को काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें