फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी जवान पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 03 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एटा में पीएसी में तैनात आगरा के बरहन इलाके के मूल निवासी जवान पर छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। जवान की भांजी की ननदों ने यह आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में भाई दूज पर अपने मायके आईं इन महिलाआें का कहना है कि उनकी भाभी उनकी मां का आदर नहीं करतीं। आए-दिन गाली-गलौज और मारपीट करती हैं। इसे लेकर हर रोज घर में क्लेश होती है। त्योहार पर जब दोनों बहनें अपने मायके पहुंचीं तो उनके साथ भी भाभी ने गाली गलौज की।

यही नहीं गुरुवार को जब घर के लोग अपने काम पर गए हुए थे, भाभी ने अपने मामा को एटा से बुला लिया। पीएसी में तैनात मामा ने घर पहुंचते ही ननदों को आड़े हाथ ले लिया। आरोप है कि ननदों के साथ मारपीट करने के बाद जवान ने अश्लील शब्दों का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन


उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे घबराई महिलाओं ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। आरोपी ने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप एकदम गलत हैं। वह अपनी भांजी से केवल मिलने आया था।

ननदों ने जब उसकी भांजी से उल्टा सीधा कहना शुरू किया तो वह बीच-बचाव कराने लगा। यही बात ससुरालियों को बुरी लग गई और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। जवान ने कहा कि उसकी भांजी की शादी को कई साल हो गए हैं। ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आरोपी को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें