एक छात्र और महिला ने बुधवार को दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग पर नए गांव बाईपास के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामला प्रेस प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। जीआरपी ने कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतका दो बच्चों की मां थी जबकि युवक खरखड़ा राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर नया गांव के पास दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दो शव होने की सूचना जीआरपी को मिली। शवों के पास मिले पहचान पत्र से उनके परिचितों को फोन किया गया। 23 वर्षीय मृतक महिला दिल्ली रोड स्थित गांव हासांका की रहने वाली है। वहीं युवक शहर के उत्तम नगर का रहने वाला है।
------------------------
आमने-सामने के घरों में रहता था प्रेमी जोड़ा
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुनीता देवी अपने पति संजय और दो बच्चों के साथ दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर में रहती थी। वहीं सामने के ही घर में 21 वर्षीय गुलशन अपने परिवार के साथ रहता था। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण संजय अपनी पत्नी सुनीता को लेकर हासांका चला गया। इसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। बुधवार सुबह के समय सुनीता देवी अपने पति को रेवाड़ी से दवाई लाने की बात कहकर आई थी। दोपहर तक भी घर नहीं पहुंची। शाम के करीब चार बजे जीआरपी पुलिस ने संजय को फोन कर घटना की जानकारी दी। संजय ने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता देवी रेवाड़ी दवाई लेने के लिए गई थी। इसके बाद क्या हुआ कुछ नहीं पता।
---------------------
वर्जन-
प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिए हैं। - उर्मिला देवी, एएसआई, जीआरपी