थाना शहर थानेसर के एरिया में दो युवकों ने अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने अलमारी में रखी नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। थाना शहर थानेसर में दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी शकुंतला रानी ने बताया कि उनके अलमारी का ताला खराब है। 17 अक्तूबर को दो युवक गली में ताले ठीक करने की आवाज लगा रहे थे। मैंने उन दोनों को अपनी अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया।
दोनों युवकों ने अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने हमें चकमा देकर अलमारी में रखे 13 हजार रुपये नकद व 7 तोले सोना चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के घरों से सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।