फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह का भंड़ाफोड़: दो जिलों में की चैन स्नैचिंग की 60 से अधिक वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 08:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आरोपियों से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस व एक सोने की चेन बरामद की गई। 21 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा और 25 से अधिक गुरुग्राम में वारदात की।
विज्ञापन
चैन स्नैचिंग की वारदात में शामिल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में धारूहेड़ा सीआईए ने रेवाड़ी और धारूहेड़ा के साथ गुरुग्राम जिले में चेन स्नैचिंग की लगातार वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला नूंह के गांव शिकारपुर निवासी नसीम, भिवाड़ी (जिला अलवर) के गांव कारंडा निवासी इशुब उर्फ युसुफ तथा सलीम के रूप में हुई। आरोपियों से सीआईए ने एक मोटरसाइकिल, एक सोने की चेन, एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिछले दो साल से लगातार रेवाड़ी-धारूहेड़ा के साथ गुरुग्राम में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्नैचिंग की 60 से अधिक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें 21 वारदात रेवाड़ी, 16 वारदात धारुहेड़ा तथा 25 से अधिक वारदात गुरुग्राम में करना कुबूली है। 

वारदात के तुरंत बाद बदल देते थे बाइक का कलर
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि तीनों बदमाश शातिर हैं। वारदात के वक्त बदमाशों के पास असलहा होता था। एक वारदात को दो बदमाश एक बार में अंजाम देते थे। वारदात करने के बाद कच्चे रास्तों का प्रयोग करके बदमाश आसानी से न केवल ठिकाने पर पहुंचते बल्कि वहां पहुंचने के बाद अगली वारदात से पहले पल्सर बाइक का कलर ही चेंज कर देते थे।
विज्ञापन


रेवाड़ी में दबिश बढ़ते ही गुरुग्राम में की वारदात
पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाश पिछले दो साल से रेवाड़ी और गुरुग्राम में लगातार वारदातों को अंजाम देते आ रहे थे। अगर रेवाड़ी पुलिस की तरफ से सख्ती होती तो गुरुग्राम में वारदात करने पहुंच जाते और गुरुग्राम में सख्ती होने पर रेवाड़ी में वारदात करते। बदमाशों ने रेवाड़ी में चेन स्नैचिंग की 37 और गुरुग्राम में 25 से ज्यादा वारदात कुबूल की हैं। 

पुलिसकर्मियों को दी थी धमकी
एसपी ने ने बताया कि कुछ माह पहले आरोपी शहर के माडल टाउन में एक महिला से चेन छीन कर भाग रहे थे। इसी दौरान धारूहेड़ा में आरोपियों का सीआईए टीम के दो जवानों से आमना सामना हो गया। जवानों ने संदेह के आधार पर दोनों को रोका तो उन पर पिस्तौल तानते हुए गोली मारने की धमकी देकर दोनों आरोपी राजस्थान की ओर फरार हो गए थे।

पुलिस जवानों को पिस्तौल दिखा धमकी देने के मामले में भी आरोपियों पर मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि छीनी गई सोने की चेन खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
 
दो बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़े गए दो बदमाशों पर इन 60 से अधिक वारदात के अलावा कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। युसुफ पर 11 मामले गुरुग्राम, नूंह और फरीदाबाद में दर्ज हैं जबकि नसीम के खिलाफ 3 मामले नूंह और गुरुग्राम में दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो तीनों बदमाश पुलिस से बचने के लिए रेगुलर की बजाए महीनों में वारदात को अंजाम देते थे। अगर पुलिस की सख्ती ज्यादा हो जाए तो लगातार 15 दिन तक वारदात नहीं करते थे।


पत्रकार वार्ता करते एसपी।

जेल से आने के बाद काम नहीं मिला तो करने लगा वारदात
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इशुब उर्फ युसूफ 2020में जेल से छूटकर आया था। आरोपी इशुब उर्फ युसुफ के पास कोई काम नहीं होने पर अपने साथियों नसीम व सलीम के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग करनी शुरू कर दी। इशुब उर्फ युसूफ 3-4 दिन में एक बार अपने साथियों नसीम या सलीम के पास फोन करके तावडू मिलते।

इशुब उर्फ युसूफ हेलमेट पहनता तथा पीछे बैठने वाला नसीम या सलीम अपने मुंह पर रुमाल बांध लेता। इशुब उर्फ युसुफ हमेशा मोटरसाइकिल चलाता था। उसके बाद मोटरसाइकिल पर तावडू से धारूहेड़ा, भिवाड़ी, रेवाड़ी व गुरुग्राम में जाते थे।
विज्ञापन


10 मिनट में सीमा क्रॉस
2 साल तक बदमाशों के पकड़े नहीं जाने के सवाल पर एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बहुत-सी वारदात धारूहेड़ा एरिया में की हैं। यह इलाका मेवात और राजस्थान से लगता है। वारदात करने के कुछ मिनट बाद बदमाश जिले की सीमा क्रॉस कर लेते थे। दूसरे जिले या फिर स्टेट की पुलिस से संपर्क करने तक आसानी से बच निकलते थे। बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और तोड़ी गई एक सोने की चेन बरामद की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें