फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे

Wed, 16 Mar 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच

सार

अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक के काफिले पर मंगलवार को बहराइच के नानपारा में पथराव हो गया। जिसमें विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस लौट रहे अपना दल के नवनिर्वाचित विधायक के ऊपर हमला हो गया। पथराव में अपना दल के विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि विधायक बाल-बाल बच गए। विधायक की गाड़ी पर पथराव की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक सुरक्षित अपने घर के लिए रवाना हो गए है।

विज्ञापन


नानपारा विधानसभा से भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक रामनिवास वर्मा चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। विधायक मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस घर आ रहे थे। बताया जाता है कि नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा चौराहे के पास अराजक तत्वों ने विधायक पर हमला कर दिया।

अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव में विधायक के वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर ड्राइवर की तरफ गिरने पर विधायक बाल-बाल बच गए। विधायक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव व मटेरा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि विधायक व वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित है। विधायक अपने घर के लिए रवाना हो चुके है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें