फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: शिक्षक ने 8वीं के छात्र की डंडे से की पिटाई, ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टर पर भी इलाज से मना करने का आरोप

Wed, 23 Mar 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। साथ ही इलाज नहीं करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बच्चे के शरीर पर चोट के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में बुधवार को शिक्षक पर 8वीं के छात्र को पीटकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। छुट्टी के बाद घर पहुंचने पर छात्र के शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजन आग बबूला हो गए। इसके बाद वे छात्र को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में बच्चे का इलाज शुरू किया गया। वहीं छात्र के चाचा ने पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ रामपुरा थाने में शिकायत दी है। साथ ही इलाज नहीं करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी प्रेम का बेटा अनुज गांव चांदावास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं का छात्र है। मंगलवार को स्कूल से घर लौटते वक्त बस में अनुज की किसी छात्र के साथ बहस हो गई थी। बुधवार की सुबह जब वह स्कूल में पेपर देने पहुंचा तो इससे पहले स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने अनुज को बुला लिया। आरोप है कि शिक्षक ने अनुज को एक कमरे में ले जाकर डंडे से जमकर पिटाई की। इससे उसकी कमर, कान और अन्य जगह चोटों के निशान पड़ गए। साथ ही घर नहीं बताने की धमकी भी दी।

दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे अनुज ने अपने चाचा अशोक कुमार के अलावा परिजनों को पूरी बात बताई। उसके बाद परिजन दोपहर में ही उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन उस वक्त वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कुछ काम में लगे हुए थे। काफी देर बाद भी जब डॉक्टर ने उसका मेडिकल और इलाज शुरू नहीं किया। इस पर वे फिर से डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने मेडिकल करने से मना कर दिया कि वे पहले पुलिस को बुलाएं।
विज्ञापन


इसके बाद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई, लेकिन इस बार भी इलाज से मना कर दिया। इधर, सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंच गई। काफी देर के बाद डॉक्टर ने अनुज का इलाज शुरू किया। अनुज के चाचा अशोक कुमार ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रामपुरा थाना में शिकायत दी है।

इसके साथ ही इलाज नहीं करने वाले डॉक्टर के खिलाफ सीएमओ को शिकायत दी है। उधर, सिविल सर्जन अवकाश पर हैं। जब मामले की जानकारी के लिए सिविल अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील माही से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। साथ ही तुरंत फोन भी काट दिया।

पहले भी हो चुका मामला 
22 फरवरी 2022 को शहर के प्राइवेट स्कूल में भी एक छात्र को यूनिफॉर्म नहीं पहनना महंगा पड़ गया था। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद एक शिक्षिका ने छात्र को डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। परिजनों ने मामले में शिक्षिका की शिकायत प्रबंधन से की थी। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला महिला व बाल संरक्षण अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षिका को तलब किया और साथ ही लिखित माफीनामा भी लिया था।
 

मामला संज्ञान में है। छात्र के परिजन अभी दिल्ली हैं। उनके लौटने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। - रण सिंह, थाना प्रभारी, रामपुरा थाना

 

मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। अभिभावकों की ओर से शिकायत आएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। - नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें