फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर, कार और बाइक समेत सात वाहन चोरी

Fri, 06 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने अलग-अलग स्थानों से ट्रैक्टर, कार और बाइक  समेत सात वाहनों को चोरी कर लिया। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


पांच बाइक हुईं चोरी
मॉडल टाउन थाने में पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में शक्ति नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि दोपहर के समय उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। वहीं शहर निवासी अशोक कुमार की बाइक ब्रास मार्केट से चोरी हो गई। बावल रोड स्थित चांदपुर के रहने वाले भरत सिंह की बाइक भी उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इसके अलावा गुड़गांव के लोकरी निवासी रामभगवान की बाइक धारूहेड़ा से। वहीं दूसरी ओर मेवात निवासी राजेश की बाइक शांति नगर से चोरी हो गई।

द्वारकाधीश के बाहर से स्विफ्ट चोरी
धारूहेड़ा के सेक्टर-24 स्थित द्वारकाधीश सोसायटी के बाहर खड़ी एक स्विट कार चोरी हो गई। द्वारकाधीश सोसायटी में रहने वाले मनोज कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसकी कार दोपहर के समय सोसायटी के बाहर खड़ी थी। मौका मिलते ही चोर उसकी कार चोरी कर ले गए। पुलिस ने वाहन चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसौला से ट्रैक्टर चोरी, केस दर्ज
गांव कसौला से चोर एक ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। अलवर के मुंडावर का रहने वाला जीतराम अपना ट्रैक्टर लेकर दोपहर के समय गांव कसौला में आया हुआ था। मौका पाकर चोर उसका ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। कसौला पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें