फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित महिला को दी कार में लिफ्ट, बेसुध कर किया दुष्कर्म

Fri, 06 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशे से बैंककर्मी युवक ने बावल क्षेत्र निवासी एक महिला को लिफ्ट देने के बाद उसके साथ दो दिन तक दुराचार किया। दो दिन बाद आरोपी महिला को सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गया। महिला पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद बयानों के आधार पर गांव सुबासेड़ी निवासी आरोपी पवन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ससुराल से मायके जाने के लिए निकली थी। इस दौरान वह गांव के बस स्टॉप पर वह किसी सवारी का इंतजार कर रही थी। करीब तीन महीने पहले 29 जनवरी की घटना के बाद अब पीड़ित महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाने में शिकायत की गई।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेसुध
महिला ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि जान पहचान होने के कारण वह पवन की कार में बैठी थी। पवन ने कार में उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई तथा जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी। जहां पवन ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने 31 जनवरी तक महिला को कमरे में ही रखा। आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर सडक़ किनारे छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटनास्थल और अन्य जानकारियों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

-एएसआई मुनिया देवी, जांच अधिकारी, महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें