फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: मामूली विवाद में नितीश को मारी थी गोली, दो गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया

Mon, 24 Jun 2024 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के मोहल्ला मुक्तिवाड़ा में नितीश को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी निवासी विक्की व गांव भाखली निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। विक्की के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई देशी पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी विक्की ने बताया कि वारदात की रात उसकी मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी नितीश से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसको लेकर उसने नितीश को गोली मार दी थी। वारदात में प्रयोग की गई अवैध पिस्टल वह अपने साथी गांव भाखली निवासी नवीन कुमार के पास से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 21 जून की रात करीब नौ बजे उसका भाई नितीश घर पर था। उस समय विक्की घर पर आया और नितीश को छत पर ले गया और वह उसे गोली मार दी। गोली लगने से नितीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी विक्की अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गया। उसके भाई का उपचार गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें